Thursday, October 25, 2018

सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट, एलएंडटी फाइनेंस का शेयर 8% लुढ़का

शेयर बाजार में गुरुवार को तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। इंट्रा-डे में इसने 33,553.18 का निचला स्तर छू लिया। निफ्टी में 110 प्वाइंट की गिरावट आई। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट से भारतीय बाजार में भी बिकवाली का दबाव बढ़ा। रुपए में कमजोरी से भी सेंटीमेंट बिगड़े।

वेदांता के शेयर में 4% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया। ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में नजर आए। रियल्टी, मेटल, कैपिटल गुड्स और बैंकिंग इंडेक्स 1.85% तक टूट गए।

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का शेयर 8% लुढ़क गया। भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, वेदांता, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनीलीवर और टाटा स्टील के शेयर 4% तक गिर गए। दूसरी ओर विप्रो के शेयर में 1.73% तेजी दर्ज की गई।

रुपया 19 पैसे कमजोर
डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 73.35 पर पहुंच गया। बुधवार को यह 73.16 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबारियों के मुताबिक इंपोर्टर्स की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने की वजह से रुपए पर दबाव बढ़ा।

एशियाई बाजारों में 3% तक गिरावट
दूसरे एशियाई बाजारों में भी गुरुवार को गिरावट आई। जापान का निक्केई 2.80% लुढ़क गया। चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 1.49% गिरावट आई। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 1.90% टूट गया। अमेरिका का डाओ जोंस बुधवार को 2.41% नीचे बंद हुआ।

एनपीए की वजह से सिंडीकेट बैंक को बड़ा घाटा हुआ। बीईएमएल को अप्रैल-जून तिमाही में 160 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। यह पिछले 9 साल में सबसे ज्यादा है।

आईओसीएल और भारत पेट्रोलियम को क्रूड के रेट बढ़ने से नुकसान हुआ। एसबीआई को अप्रैल-जून तिमाही में 4,800 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। यह लगातार तीसरा तिमाही नुकसान था।

इस साल 5 सरकारी कंपनियों के आईपीओ आए। मिश्र धातु निगम लिमिटेड, राइट्स, भारत डायनामिक्स हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और इरकॉन इंटरनेशनल की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। इनमें से मिश्र धातु और राइट्स को छोड़ बाकी तीनों कंपनियों के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हैं।

致海军高层求援信件外泄后,“罗斯福”航母舰长遭解职

  中新网4月3日电 据美媒报道, 中国国家主 色情性&肛交集合 席习近平3月29日赴浙江宁 色情性&肛交集合 波调研考察。 色情性&肛交集合 这被视作他3月10日到 色情性&肛交集合 访疫情重灾区武汉之后, 色情性&肛交集合 力推“复工 色情性&肛交集合 复产”的首次考察。 ...