प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के सिलचर से लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है. इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. इसके अलावा उन्होंने आश्वास दिया कि National Register of Citizens of India (NRC) की सूची में सभी भारतीय नागरिकों का नाम शामिल होगा. इससे कोई भी नागरिक नहीं छूटेगा. पीएम मोदी की इस रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचे. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की विभूतियों ने देश के लिए बड़े योगदान दिए हैं.
सिलचर में मोदी ने कहा, 'बीजेपी का असम में कोई अस्तित्व नहीं था, लेकिन यहां के लोगों ने जिला परिषद में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों को अपना पूरा समर्थन किया, जिसका मैं आभार व्यक्त करता हूं.' उन्होंने कहा, 'आपके प्रेम का कर्ज मेरे ऊपर है. मैं विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री के रूप में मैं यहां 16 बार आ चुका हूं. इससे पहले असम से रहे प्रधानमंत्री भी इतनी बार यहां नहीं आए.' उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बड़े फैसले तो लेती ही है, साथ ही कड़े फैसले भी लेती है.
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आपको भरोसा दिलाने आया हूं कि एनआरसी से कोई भी भारतीय नागरिक नहीं छूटेगा. National Register of Citizens of India (NRC) की प्रक्रिया के दौरान आप लोगों को काफी परेशानी हुई है, जिसका मुझे एहसास है. सोनोवाल सरकार तमाम चुनौतियों के बावजूद एनआरसी को पूरा करने में जुटी हुई है. हमने एनआरसी की प्रक्रिया को आसान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से भी आग्रह किया था.'
Citizen Amendment Bill पर भी आगे बढ़ रही सरकारः मोदी
उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार सिटिजन अमेंडमेंट बिल पर भी आगे बढ़ रही है. ये बिल भावनाओं और लोगों की जिंदगियों से जुड़ा हुआ है. पूरे विश्व में यदि कहीं भी मां भारती में आस्था रखने वाले किसी बेटे-बेटी को प्रताड़ित किया जाएगा, तो वो कहां जाएगा? क्या उसके पासपोर्ट का रंग ही देखा जाएगा? क्या खून का कोई रिश्ता नहीं होता है? मुझे उम्मीद है कि यह बिल जल्द ही संसद से पास होगा और भारत माता में आस्था रखने वाले सभी लोगों के हितों की रक्षा होगी.'
जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आप लोगों ने तमाम साजिशों को विफल करके बीजेपी की सरकार बनाई. मुझे इस बात का दुख है कि कुछ राजनीतिक दल असम के लोगों की भावनाओं को अब भी भांप नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे रहते हुए देश की एकता और संप्रभुता से समझौता कतई नहीं हो सकता है. असम सिर्फ एक भूभाग नहीं है, बल्कि अपार संभावनाओं और संस्कृतियों से भरा हुआ है. भारत सरकार के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि सर्वोपरि है. सरकार सबका साथ-सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
मोदी बोले- Assam Accord को बीजेपी सरकार ने लागू किया
सिलचर में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यहां के लोगों के हित के लिए सरकार ने Assam accord के क्लॉज नंबर 6 में संशोधन किया और इसको लागू किया है. यह 30-35 साल से लटका हुआ था.
उन्होंने कहा कि हमारे लिए सत्ता से ऊपर हमारा देश है और यहां के नागरिक हैं. हमारी कोशिश है कि देश के लोगों का जीवन आसान हो. सभी का विकास हो और नए भारत के युवा आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके. हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. हम न्यू इंडिया के इनफ्रास्ट्रक्चर को बनाने में जुटे हुए हैं. इसमें भी पूर्वोत्तर अगुवाई करने वाला है. पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पहले असम के 40 फीसदी घरोंं में गैस सिलेंडर थे, लेकिन अब यह संख्या दोगुनी हो गई है. चाय बागान में काम करने वाले असम के लोगों के खाते खुलवाए गए.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
致海军高层求援信件外泄后,“罗斯福”航母舰长遭解职
中新网4月3日电 据美媒报道, 中国国家主 色情性&肛交集合 席习近平3月29日赴浙江宁 色情性&肛交集合 波调研考察。 色情性&肛交集合 这被视作他3月10日到 色情性&肛交集合 访疫情重灾区武汉之后, 色情性&肛交集合 力推“复工 色情性&肛交集合 复产”的首次考察。 ...
-
Krach um 600 000 Franken Anschlussgebühren nach BaZ-Recherchen beigelegt – Therwil will Reglement revidieren Therwil. Es geht um viel Geld...
-
中新网3月21日电 据北京市人民检察院 为了遏制新冠病毒的传播, 色情性&肛交集合 意大利北部疫情最严重的 色情性&肛交集合 伦巴第大区(Lombardy) 色情性&肛交集合 采取了更严 色情性&肛交集合 格的防控措施。 据意大利星期六(3月21日) 色情性&肛交集合 ...
-
中新网4月3日电 据美媒报道, 中国国家主 色情性&肛交集合 席习近平3月29日赴浙江宁 色情性&肛交集合 波调研考察。 色情性&肛交集合 这被视作他3月10日到 色情性&肛交集合 访疫情重灾区武汉之后, 色情性&肛交集合 力推“复工 色情性&肛交集合 复产”的首次考察。 ...
No comments:
Post a Comment